डोंगरगढ़: भाजपा अधिकृत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 की प्रत्याशी श्रीमती किरण अमर साहू को भारी मतों से विजयी बनाने के संकल्प के साथ 10 फरवरी को ग्राम बेलगांव में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिनमें वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक रामजी भारती, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, चुनाव प्रभारी चंद्रिका प्रसाद डडसेना, छबील साहू और दिनेश वर्मा शामिल हैं। सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी और सभी वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर चुनावी रणनीति को धार देना है।
Loading...

