खैरागढ़। सोन कुमार सिन्हा - शा. उ. मा. शाला मुढ़ीपार में पदस्थ व्याख्याता हीरा राम उइके 52 वर्ष का 13 फरवरी शुक्रवार को उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया. वे विद्यालय में कॉमर्स विषय का अध्यापन कर रहे थे. उनके असामयिक निधन से शिक्षा जगत में गहरा शोक व्याप्त है. दुखद संयोग यह रहा कि उसी दिन उनके पिता कलकसा डोंगरगढ़ भैंसरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कार्तिक उइके 81 वर्ष का भी देहांत हो गया. पिता और पुत्र के एक ही दिन निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. परिवार पर यह दोहरा वज्रपात माना जा रहा है. स्वर्गीय कार्तिक उइके के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं जिनमें हीरा राम उइके ज्येष्ठ पुत्र थे. स्वर्गीय हीरा राम उइके अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके दो पुत्र हैं जो दोनों एमबीबीएस चिकित्सक हैं. दोनों दिवंगतों के अंतिम संस्कार में स्वजातीय समाज परिजन तथा आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की.
Loading...

