राजनांदगांव। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026-27 के माध्यम से महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग में बी.एससी. (ऑनर्स) उद्यानिकी एवं बी.एससी. (ऑनर्स) वानिकी के 4 वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश पूरी तरह PAT परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर होगा। विश्वविद्यालय के अंतर्गत बी.एससी. (ऑनर्स) उद्यानिकी के लिए 16 शासकीय एवं 3 निजी महाविद्यालयों में कुल 1240 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि बी.एससी. (ऑनर्स) वानिकी के लिए 1 महाविद्यालय में 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। इच्छुक अभ्यर्थी व्यापम के आधिकारिक पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 02 अप्रैल 2026, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अप्रैल 2026 (सायं 5 बजे तक), संभावित परीक्षा तिथि: 21 जून 2026 (रविवार) परीक्षा समय: पूर्वान्ह 10:00 बजे से 1:15 बजे तक , अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय-सीमा के भीतर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं। पं. कि. ला. शु. उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, राजनांदगांव
Loading...

