गंडई : राजनांदगांव लोकसभा के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रविवार को गंडई रेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार जनसंपर्क गतिविधियों और आगामी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करना रहा।बैठक का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हुआ, जिसमें क्षेत्रीय और जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से लोकसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह भाटिया, लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी तथा जिला प्रभारी देवीचंद चंद्रवंशी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक कार्यों, और जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि “आज आम आदमी पार्टी को इस विधानसभा क्षेत्र में जनता का अपार आशीर्वाद मिल रहा है, क्योंकि पार्टी की नींव ईमानदार राजनीति पर टिकी है। हम आम जनता की मूलभूत आवश्यकताओं और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को उनके सहयोग और सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी गई। इस आयोजन से संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती का संचार हुआ तथा समर्पित कार्यशैली का संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित हुआ।
Loading...

