गंडई पंडरिया। गंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरनपुर कला में 27 दिसंबर की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहा हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत के मेढ़ से जा टकराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंडई की ओर से आ रहा हाईवा क्रमांक सीजी 07 बीजे 9708 खेत में उतर गया और मेढ़ से टकराने के बाद चालक महेंद्र कुमार साहू वाहन के सामने के कांच को तोड़ते हुए बाहर गिर पड़ा। इसी दौरान वह हाईवा के अगले पहिए के नीचे दब गया,,जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना गांव के कोटवार द्वारा गंडई थाना को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Loading...

