खैरागढ़। हिंदू धर्म और सनातन आस्था को लेकर तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के कथित बयान के विरोध में शुक्रवार को खैरागढ़ में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के निर्देश पर जिला अध्यक्ष राम ठाकुर के नेतृत्व में इतवारी बाजार में पुतला दहन कर नाराजगी जताई गई।शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति को निशाना बनाकर देश की धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए ऐसे बयानों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। जिला अध्यक्ष राम ठाकुर ने कहा कि सनातन संस्कृति करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है और राजनीतिक लाभ के लिए धर्म विशेष पर टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं जिला महासचिव पंकज साहू ने कहा कि यदि हिंदू धर्म के खिलाफ विवादित बयानबाजी बंद नहीं हुई तो शिवसेना आगे और उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में युवा सेना जिला अध्यक्ष बिरेंद्र लोधी, उपाध्यक्ष गणेश लोधी, देव साहू, साहिल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान इतवारी बाजार क्षेत्र में कुछ देर के लिए माहौल गरमाया रहा।
Loading...

