खैरागढ़ - छत्तीसगढ़ निजी विद्यालय संघ,खैरागढ़–छुईखदान–गंडई का आम चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बार चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए जिससे संगठन में एकजुटता और सहमति का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर सुरेश चौरे केजऊ राम चौरे स्मृति विद्यालय, देवरी निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार वर्मा अवंती विद्या मंदिर एवं बालकरन जांघेल आर.एन.टी. विद्यालय, नर्मदा को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी क्रम में सचिव पद पर मनोहर सोनवानी नेशनल स्कूल ऑफ एजुकेशन, भूलटोला कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती नुसरत बानो अल्फा नेशनल स्कूल, दाउचौर खैरागढ़ तथा सह सचिव पद पर नरेंद्र सोनी निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं निजी विद्यालयों के संचालक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व उपाध्यक्ष राजेश देवांगन, पूर्व सचिव कृष्ण कुमार सोनी, गिरधारी जांघेल, मनोज गिडिया, राजेश वर्मा, देवचंद साहू, राजकुमार, ठाकुर सर मड़ौदा, रामचरण यादव सहित बड़ी संख्या में विद्यालय प्रबंधक मौजूद रहे।चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी धनीराम डोंगरे तथा सहायक चुनाव अधिकारी गोपाल राम चंदेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
Loading...

