
डोंगरगढ़ : सोन कुमार सिन्हा - प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष किरण देव सिंह जी की सहमति से तथा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय के निर्देशानुसार मछुआरा प्रकोष्ठ के संयोजक प्रदीप केवर्त ने प्रदेश जिला संयोजक एवं सहसंयोजकों की घोषणा की गई है। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय के अंतर्गत राजनांदगांव जिले में भी मछुआरा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई जिसमें जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की सहमति से दिनेश निषाद को राजनांदगांव जिला मछुआरा प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया गया है। वही तुकाराम धर्मगुडे एवं ललित निषाद को सह संयोजक बनाया गया है दिनेश कुमार निषाद के संयोजक पद पर मनोनयन की घोषणा के बाद जिले भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। उनके समर्थकों, पार्टी पदाधिकारियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने विश्वास जताया है कि श्री निषाद अपने अनुभव, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के बल पर मछुआरा समाज के हितों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बधाई देने वालों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, युवा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं मछुआरा समाज के प्रमुख लोगों का विशेष रूप से नाम शामिल है। सभी ने एक स्वर में कहा कि दिनेश निषाद लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने हमेशा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनके इस योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना एक सराहनीय निर्णय है। इस अवसर पर कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि मछुआरा प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज के लोगों की समस्याओं को बेहतर तरीके से सरकार और संगठन तक पहुंचाया जा सकेगा। साथ ही, समाज के विकास एवं उत्थान के लिए योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से मिल सकेगा। श्री निषाद के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया। दिनेश निषाद ने अपने मनोनयन पर प्रदेश नेतृत्व, जिला अध्यक्ष एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे मछुआरा समाज के विकास, कल्याण और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।


