राजनांदगांव। जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को तत्काल खाली कराया गया और वकीलों सहित आम नागरिकों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। धमकी के बाद कुछ देर के लिए कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर बम स्क्वॉड और विशेष सुरक्षा दल पहुंचकर परिसर की सघन तलाशी में जुटे हुए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र सभी आवश्यक प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं। फिलहाल धमकी की सत्यता और स्रोत की जांच जारी है। प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
Loading...

