खैरागढ़। ब्लॉक के ग्राम चदेनी में गुरुवार शाम एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। महज 33 वर्ष की उम्र में राजेश वर्मा की असमय मौत से परिवार ही नहीं पूरा गांव शोक में डूब गया है। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा 26 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे हुआ जब दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बोरी निवासी राजेश वर्मा 33 वर्ष पिता गुनी राम वर्मा किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और राजेश वर्मा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल सहायता पहुंचाई और गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Loading...

