खैरागढ़। खैरागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 जून 2026 को एक व्यक्ति ने थाना खैरागढ़ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को अजय गुप्ता 25 वर्ष पिता शरद गुप्ता ने बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. शिकायत में बताया गया कि आरोपी को बालिका के नाबालिग होने की पूरी जानकारी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए खैरागढ़ पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश की और उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे गंभीर धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
Loading...

