
खैरागढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले के सभी मंडलों के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ बिसेसर साहू के निर्देश पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह (बोनी) ने जारी की गई हैं. जारी आदेश के अनुसार खैरागढ़ मंडल में जयप्रकाश साहू को प्रभारी एवं सतीश वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है. ठेलकाडीह में अर्जुन क्षत्रिय प्रभारी और कुमेश साहू सह प्रभारी होंगे. पाड़ादाह मंडल की जिम्मेदारी शैलेन्द्र मिश्रा को प्रभारी तथा पीयूष भाई पटेल को सह प्रभारी के रूप में सौंपी गई है. इसी प्रकार अतरिया मंडल में हर्षवर्धन वर्मा को प्रभारी और संजय ढीमर को सह प्रभारी बनाया गया है. छुईखदान मंडल में राजू जंघेल प्रभारी तथा शैलेश जैन सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. नर्मदा मंडल में कमलेश साहू प्रभारी और हर्षदीप सिंह (चीनू) सह प्रभारी होंगे. गंडई मंडल में दिवाकर सोनी को प्रभारी एवं राघवेंद्र यादव को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि साल्हेवारा मंडल में विक्की कुरें को प्रभारी और अनुज साहू को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. जिलाध्यक्ष आयश सिंह (बोनी) ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने युवा कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं. उन्होंने सभी प्रभारियों एवं सह प्रभारियों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि युवा मोर्चा की नई टीम संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

