खैरागढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय महोबिया कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर श्री उत्तम सिंह ठाकुर, विजय वर्मा, मोहम्मद खान, श्रीमती दशमत जंघेल, श्रीमती मीरा चोपड़ा एवं संजू चंदेल को शामिल किया गया है। महामंत्री पद पर रज्जाक खान, सुशीलकांत पाड़े, साकेत दुबे, भीखम सिन्हा, पं. मिहिर झा, भिखम चंद छाजेड़, आकाशदीप सिंह गोल्डी, मिलेश यादव, विनोद ताम्रकार, सज्जाक खान, सुदीप श्रीवास्तव एवं रमेश साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद पर प्रवीण पारख, चेतन देवांगन, जितेन्द्र सिंह गौर, ललित महोबिया, योगेश जंघेल, पलाश सिंह, पन्ना पटेल, सुबीष पाड़े, चन्द्रेश यादव, श्रीमती अनुसया नागपुरे, रिंकु गुप्ता एवं दुर्गेश साहू को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अशोक साहू, गैदलाल कुर्रे, दिलीप शर्मा, श्रीमती खेमेश्वरी वर्मा, श्यामसुन्दर जंघेल, हंसराज (मुन्ना) पटेल, पुणेन्द्र साहू, श्रीमती द्रोपती वर्मा एवं संतोष यदु को शामिल किया गया है।
Loading...

