खैरागढ़ । kailash chaturwedi - कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल ने पशु तस्करी के मामले में जब्त किए गए एक वाहन को शासन के पक्ष में राजसात कर दिया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डोंगरगांव निवासी धनीराम लिल्हारे (जिला बालाघाट, म.प्र.) के स्वामित्व वाली बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MH 35 AJ 3087 को पूर्व में जब्त किया गया था, जिसे अब विधिवत राजसात कर लिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि पुनरीक्षण की निर्धारित अवधि समाप्त होने तथा सक्षम न्यायालय से कोई आदेश प्राप्त नहीं होने की स्थिति में उक्त वाहन की नियमानुसार नीलामी की जाएगी। नीलामी से प्राप्त राशि को छत्तीसगढ़ शासन के निर्धारित मद में जमा कराया जाएगा। साथ ही यदि सत्र न्यायालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से इस संबंध में कोई आदेश प्राप्त होता है तो आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी।
Loading...

