रायपुर : सोन कुमार सिन्हा - भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी हाईकमान द्वारा जारी 6 राज्यों की सूची में छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। जानकारी के अनुसार गहन मंथन के बाद तैयार किए गए 7 नामों के पैनल में से 3 नामों को अंतिम रूप दिया गया था। इस पैनल में लक्ष्मी वर्मा के साथ नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी का नाम शामिल था। अंततः पार्टी नेतृत्व ने राजनीति में लगभग 30 वर्षों से सक्रिय और संगठनात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही लक्ष्मी वर्मा पर भरोसा जताया। उनके नाम की घोषणा के साथ ही प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लक्ष्मी वर्मा की उम्मीदवारी से प्रदेश में सामाजिक और संगठनात्मक समीकरणों को मजबूती मिलेगी।
Loading...

